Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने डीएम से की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/04/2026 12:39:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/04/2026 12:39:26 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल व यूनिक किड्स स्कूल के बच्चों ने प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक एवं संस्थापक सुरेन्द्र चौहान के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान से मुलाकात की और उन्हें पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पृथ्वी दिवस के महत्व को उजागर किया और पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा घर ही नहीं बल्कि हमारा भविष्य भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पृथ्वी सुनिश्चित करेंगे। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए न केवल पौधारोपण आवश्यक है, बल्कि लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षिकाएं प्रीति शर्मा, मनस्वी सेतिया, आकांक्षा गेरा तथा छात्र-छात्राएं शिवाय यादव, यशिका चावला, मिष्ठी वर्मा, सानवी कंबोज, कियांश, हेज़ल वर्मा, वंश राजपूत, मनप्रीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।