Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 24/04/2026 03:39:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 24/04/2026 03:39:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र के नवीगंज गांव में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र के नवीगंज गांव में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। फूड सेफ्टी ऑफिसर विजेंद्र सिंह ने क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाकर ठेला एवं फास्ट फूड दुकानों की जांच की। इस दौरान बाला जी गोलगप्पे, लक्ष्मी गोलगप्पे एवं पापड़ी भंडार, वैष्णवी फास्ट फूड कॉर्नर और गोलू चाउमीन भंडार सहित कई दुकानों पर स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता का जायजा लिया गया। अधिकारी ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि: साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, केवल साफ पानी का उपयोग करें, ताजे खाद्य पदार्थ ही बेचें, खाने की सामग्री को ढककर रखें। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट, खासकर रंग (कलर) के इस्तेमाल को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई। इस अभियान से क्षेत्र में साफ-सुथरे और सुरक्षित खानपान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।