Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से  5 वर्षीय बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर  

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar Yadav , Date: 24/04/2026 01:11:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar Yadav ,
  • Date:
  • 24/04/2026 01:11:50 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत  तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।  जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजनों ने आनन-फानन उसको मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

थाना क्षेत्र के   रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग पर स्थित लोचन खेड़ा गांव   निवासी राधेश्याम की पांच वर्षीय बेटी सोनिका परचून की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन घायल बच्ची को परिजनों ने मियाँगंज सीएचसी में भर्ती कराया।  जहां मौजूद डॉक्टर पंकज वर्मा ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक सहित मौके से भाग गया।