Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/04/2026 12:48:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/04/2026 12:48:24 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शासनादेश एंव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन तथा श्रीमान थाना प्रभारी श्री राधेश्याम यादव जी के कुशल नेतृत्व में एंव एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा, महिला कांस्टेबल 1877 सोनू,  एच जी सरिता व एच जी  रविंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रुप से इस्लामनगर रोड, सराफा बाजार, मेंन बाजार ,संजय चौंक, सर्राफा बाजार मौहल्ला बंजारान व हाथी गेट रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के तहत साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया, एवं उनके अधिकारों सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया, साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया गया। सरकार द्वारा जारी किए गए  हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1030 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस, और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों ने  पुलिस टीम की इस प्राथमिकता को पुलिस विभाग का सराहनीय कदम बताकर प्रशंसा की। एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की सक्रिय उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण एंव सुरक्षात्मक अभियान के चलते महिला सुरक्षा संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।