Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 24/04/2026 04:27:02 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 24/04/2026 04:27:02 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलौदी प्रभारी सचिव निकया गोहेन शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहें।

विस्तार

राजस्थान: फलौदी प्रभारी सचिव निकया गोहेन शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ शिवसर घाटी स्थित कृत्रिम झील एवं रॉ-वाटर पम्पहाउस का निरीक्षण किया। विभागीय अभियंताओ द्वारा अवगत करवाया गया कि फलोदी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 43 गांवों की 23 दिवस की पेयजल आपूर्ति के लिए झील मे पर्याप्त मात्रा मे पेयजल भण्डारण उपलब्ध हैं। इस दौरान प्रभारी सचिव ने शहरी जल योजना फलौदी के जल शोधन संयत्र (क्षमता 11.24 एमएलडी) का निरीक्षण करते हुए जलाशय के जल नमूने मे क्लोरिन की जांच करवाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित रुप से जल नमूनो की जांच एवं साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्रोतों की सुरक्षा, पम्पिंग व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग तथा वितरण तंत्र की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान एसीईओ गौतम चौधरी,अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा, अधिशाषी अभियंता शैलेन्द्र चौधरी, तहसीलदार विशन सिंह,विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।