-
☰
हरियाणा: नशा मुक्ति जागरूकता टीम अधिकारियों से मुलाकात कर जींद के लिए हुई रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप द हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइडस जिला भिवानी की प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति जन जागरूकता टीम हिसार से सोमवार को हांसी पहुंचकर उपायुक्त राहुल नरवाल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी दी।
विस्तार
हरियाणा: हांसी चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप द हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइडस जिला भिवानी की प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति जन जागरूकता टीम हिसार से सोमवार को हांसी पहुंचकर उपायुक्त राहुल नरवाल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता नशा मुक्ति हरियाणा रैली को 17 मार्च 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नशा मुक्त प्रदेश का संदेश पत्र पर हस्ताक्षर कर विमोचन एवं जन जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। प्रदेश स्तरीय नॉनस्टॉप हरियाणा स्वच्छ हरियाणा स्वस्थ हरियाणा नशा मुक्ति हरियाणा शिक्षित हरियाणा विकसित हरियाणा की मुहिम की अध्यक्षता कर रहे ग्रुप के ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह व ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण कुमार के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों में निकाली जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कम सह ग्रुप लीडर अमित कुमार डिप्टी नोडल अधिकारी, नीतीश कुमार व डिप्टी नोडल अधिकारी हिमांशु भाटी प्रदेश के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील वर्मा एवं डिप्टी मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत व विजय अहिरवार व प्रदेश के रूट को को-ऑर्डिनेट कर रही गाइड्स रेंजर्स कैप्टन पुष्पा देवी की देखरेख में चल रही है। नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान में शामिल सीनियर रोवर विवेक, विनय, राहुल ,बैंड मास्टर विजय, अहिरवार ,भारत माहिर ,रिंकू, देवेश, हर्षित आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने टीम को सम्मानित किया। उपायुक्त राहुल नरवाल ने प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति जन जागरूकता टीम को हांसी से जींद के लिए रवाना किया।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस सुविधाएं सुधारने करने के दिए निर्देश
राजस्थान: महेश कुमार ने राजस्थान बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता
हरियाणा: एसडीएम ने जल आपूर्ति सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
हरियाणा: सांसी समाज की महापंचायत, फिजूलखर्ची व कुरीतियों पर लिए सख्त फैसले
मध्य प्रदेश: ट्रक के अंदर फांसी पर लटकता मिला चालक का शव, यूपी नंबर का बताया जा रहा ट्रक