-
☰
उत्तर प्रदेश: डायल-112 पुलिस ने महिला की फांसी से बचाई जान , चार बच्चों को भी संकट से किया मुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद की डायल-112 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद की डायल-112 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। आज डायल-112 पर कॉलर रामबिहारी पुत्र राम आसरे निवासी तमौरा थाना खन्ना जनपद द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी गुड़िया ने घरेलू विवाद के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है। सूचना प्राप्त होते ही PRV-5824 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां महिला गुड़िया द्वारा फांसी लगाने का प्रयास किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित उतारकर उपचार हेतु तत्काल CHC कबरई पहुंचाया गया।
चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है तथा उसे खतरे से बाहर बताया गया है पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और महिला की जान बचाई जा सकी। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला चार बच्चों की मां भी है, जिससे स्थिति की गंभीरता और भी अधिक संवेदनशील हो जाती है। ऐसे विषम परिस्थितियों में डायल-112 पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं मानवीय हस्तक्षेप करते हुए न केवल एक जीवन को बचाया गया, बल्कि उन चार मासूम बच्चों को भी मातृस्नेह से वंचित होने से बचा लिया गया। यह कार्य पुलिस की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता द्वारा प्रशंसा की जा रही है। PRV-5824 पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों का विवरण।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस सुविधाएं सुधारने करने के दिए निर्देश
राजस्थान: महेश कुमार ने राजस्थान बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता
हरियाणा: नशा मुक्ति जागरूकता टीम अधिकारियों से मुलाकात कर जींद के लिए हुई रवाना
हरियाणा: एसडीएम ने जल आपूर्ति सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
हरियाणा: सांसी समाज की महापंचायत, फिजूलखर्ची व कुरीतियों पर लिए सख्त फैसले
मध्य प्रदेश: ट्रक के अंदर फांसी पर लटकता मिला चालक का शव, यूपी नंबर का बताया जा रहा ट्रक