Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 45 वर्षीय की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 06/04/2026 11:00:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 06/04/2026 11:00:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: निगोही शाहजहांपुर थाना निगोही क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: निगोही शाहजहांपुर थाना निगोही क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला ग्राम ढकिया तिवारी का है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से 45 वर्षीय पवन कुमार सिंह की मौत हो गई। इससे पहले भी निगोही स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल का नाम बदलकर 'आरके हॉस्पिटल' के नाम से फिर संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि बिना डिग्री-डिप्लोमा के ये झोलाछाप डॉक्टर गांव-गांव क्लिनिक चला रहे हैं और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ढकिया तिवारी में जिस डॉक्टर ने पवन कुमार को इंजेक्शन लगाया, उसके पास कोई वैध डिग्री या पंजीकरण नहीं है। इसके बावजूद वह खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल लगातार हो रही मौतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। न तो अवैध क्लिनिक सील हो रहे हैं, न ही झोलाछाप डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज हो रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल अभियान चलाकर निगोही क्षेत्र में चल रहे सभी अवैध क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करे, ताकि और किसी की जान न जाए। फिलहाल निगोही पुलिस पवन कुमार की मौत के मामले की जांच कर रही है। रोजा इलाके में कयी फर्जी तरीके लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर पर कब होगी कार्रवाई या ऐसे ही चलता रहेगा ये फर्जी डॉक्टरों के खेल।