Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 06/04/2026 11:28:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 06/04/2026 11:28:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में गौ संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त गौ आश्रय स्थलों में उपलब्ध पशुओं की संख्या, चारा-भूसा की उपलब्धता, हरे चारे की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई तथा पशुओं के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थलों पर पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पोषणयुक्त चारा, स्वच्छ पेयजल एवं समय-समय पर पशु चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गौ आश्रय स्थल पर लापरवाही की स्थिति नहीं होनी चाहिए तथा नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा सभी आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखी जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गौ संरक्षण शासन की प्राथमिकता है, सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रमेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।