Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 06/04/2026 11:07:28 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 06/04/2026 11:07:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सी ओ सिटी ने थाना कोतवाली एवं थाना रामचन्द्र मिशन के समस्त उपनिरीक्षकगण के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सी ओ सिटी ने थाना कोतवाली एवं थाना रामचन्द्र मिशन के समस्त उपनिरीक्षकगण के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक के दौरान क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को जनसंवाद बढ़ाने, स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित करने तथा संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।