-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा स्थापना दिवस का हुआ भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर गैपुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर गैपुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है, जो विकास और राष्ट्रहित के मार्ग पर लगातार अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश सिंह (महामंत्री), संतोष, फूलचंद पांडे (मंडल मंत्री), विवेक पांडे (शक्ति केंद्र संयोजक), संतोष तिवारी सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह (मंडल मंत्री), वीरेंद्र वीर सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक) सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस सुविधाएं सुधारने करने के दिए निर्देश
राजस्थान: महेश कुमार ने राजस्थान बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता
हरियाणा: नशा मुक्ति जागरूकता टीम अधिकारियों से मुलाकात कर जींद के लिए हुई रवाना
हरियाणा: एसडीएम ने जल आपूर्ति सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
हरियाणा: सांसी समाज की महापंचायत, फिजूलखर्ची व कुरीतियों पर लिए सख्त फैसले
मध्य प्रदेश: ट्रक के अंदर फांसी पर लटकता मिला चालक का शव, यूपी नंबर का बताया जा रहा ट्रक