Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: ट्रक के अंदर फांसी पर लटकता मिला चालक का शव, यूपी नंबर का बताया जा रहा ट्रक

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 06/04/2026 03:10:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 06/04/2026 03:10:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: थाना क्षेत्र अंतर्गत आस टंकी तिराहा के पास खड़े एक ट्रक के अंदर चालक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: थाना क्षेत्र अंतर्गत आस टंकी तिराहा के पास खड़े एक ट्रक के अंदर चालक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रक के अंदर चालक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ट्रक उत्तर प्रदेश नंबर का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।