-
☰
हरियाणा: राजेश ठकराल का ढाणा खुर्द में हुआ भव्य स्वागत, विकास करने का किया वादा
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल का हांसी शहर और गांव ढाणा खुर्द में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों के हितों तथा जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी लीलाराम ने की। इस दौरान सरपंच अनिल, यादव सभा के प्रधान चंद्रभान यादव, जिला पार्षद यशवेंद्र यादव, पूर्व सरपंच रंगीराम, पार्षद शंटी भुजेजा सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। स्वागत से अभिभूत राजेश ठकराल ने कहा कि जनता का विश्वास और सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, व्यापारियों के हितों की रक्षा और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों व सरकार के समक्ष उन्हें प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया। राजेश ठकराल ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के गांवों और शहरों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने तथा ग्रामीणों से विकास कार्यों और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता 8 अगस्त को हांसी आएंगी। इस अवसर पर सुबह 11 बजे माया होटल में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वक्ताओं ने राजेश ठकराल के जनसेवा के प्रति समर्पण, सरल व्यक्तित्व और व्यापारियों व आमजन की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद