Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: कुमार सत्यम ने संभाला बालाघाट कलेक्टर का कार्यभार, बेहतर प्रशासन और जनसेवा पर रहेगा फोकस

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 04/08/2026 03:23:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 04/08/2026 03:23:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2017 बैच के अधिकारी कुमार सत्यम ने बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2017 बैच के अधिकारी कुमार सत्यम ने बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की और प्रशासनिक कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। कलेक्टर कुमार सत्यम ने कहा कि जिले में प्रशासन को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करें, लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक अधिकारी को सक्रिय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी देरी के पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उनका लक्ष्य बालाघाट को विकास, सुशासन और बेहतर प्रशासन के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल रखना है। कलेक्टर ने 7 अगस्त से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों से कहा कि शिविरों के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और शासन के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।

कुमार सत्यम इससे पहले डिंडोरी और सौंसर में एसडीएम, मंदसौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तथा ग्वालियर में अतिरिक्त कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब उनके अनुभव से बालाघाट जिले के प्रशासन और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News