-
☰
राजस्थान: विकास कार्यों को लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर कोटपूतली कोटपूतली शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने जयपुर में नगर विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर कोटपूतली कोटपूतली शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने जयपुर में नगर विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। इस दौरान शहर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इटली जोहड़ क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, सीवर लाइन फेज-2 के जल्द क्रियान्वयन तथा नगर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व मंत्री ने इन कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। चर्चा के दौरान नगर विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वाटर, सीवरेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन (RUDSICO) के मुख्य अभियंता अरुण व्यास को इटली जोहड़ क्षेत्र का जल्द निरीक्षण कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीवर लाइन फेज-2 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने को भी कहा। मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की सकारात्मक पहल और विभागीय समन्वय से कोटपूतली के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा शहर की प्रमुख जनसमस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद