Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा', आत्मनिर्भरता के संकल्प को मिली नई मजबूती

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 04/08/2026 03:07:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 04/08/2026 03:07:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' का आयोजन किया गया, जिसमें देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' का आयोजन किया गया, जिसमें देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने का व्यापक अभियान है।

सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित 'मेक इन इंडिया', 'लोकल फॉर वोकल' और नवाचार आधारित विकास जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इन प्रयासों से भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी उद्योगों और नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Featured News