Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: सावन के पहले सोमवार पर पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों ने जाना मंदिर का महत्व

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 04/08/2026 05:19:50 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 04/08/2026 05:19:50 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: सावन माह के पहले सोमवार पर पुनासा स्थित प्राचीन पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर पूर्णेश्वर धाम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जबकि शाम को महाआरती और भगवान पूर्णेश्वर महादेव का आकर्षक दिव्य श्रृंगार किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

 कार्यक्रम के दौरान तक्षशिला एकेडमी स्कूल, पुनासा के विद्यार्थियों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान पूर्णेश्वर महादेव के दर्शन किए। धाम समिति के सदस्य प्रीतेश चौरे ने बच्चों को पूजा-अर्चना की विधि, मंदिर की परंपरा और उसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। स्कूल की प्राचार्य मीनाक्षी विश्नोई ने कहा कि बच्चों को मंदिरों और धार्मिक स्थलों से जोड़ना उनके मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मंदिर का शांत वातावरण बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है। साथ ही ऐसे धार्मिक स्थलों के भ्रमण से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।