-
☰
राजस्थान: टोंक में आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक, सड़कों पर हादसों से लोगों में दिखी भारी नाराजगी
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: शहर में आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। मंडी क्षेत्र सहित कई रिहायशी इलाकों में सड़कों पर मवेशियों को चारा डालने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से सबसे अधिक बुजुर्ग, महिलाएं और दोपहिया वाहन चालक प्रभावित हो रहे हैं। शहरवासियों के अनुसार कई स्थानों पर सार्वजनिक सड़कों पर नियमित रूप से चारा डाला जाता है, जिससे बड़ी संख्या में मवेशी सड़क पर एकत्र हो जाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और राहगीरों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क पर बैठे या अचानक दौड़ने वाले मवेशियों के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नागरिक जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं। ज्ञापन में सड़कों पर चारा डालने पर रोक लगाने, आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में भेजने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर परिषद ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद