Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन 'सवेरा' के तहत बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 04/08/2026 03:19:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 04/08/2026 03:19:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर' अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर' अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए तीनों जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर थाना बड़गांव पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मौरा जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान बुद्धराम पुत्र सुरजन, निवासी ग्राम भगता, थाना रामपुरा फूल, जिला भटिंडा (पंजाब) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 510 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बड़गांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना, उपनिरीक्षक संदीप, हेड कांस्टेबल अमरदीप, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल विकास की टीम शामिल रही।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News