Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, देवबंद पुलिस ने की कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 04/08/2026 11:53:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 04/08/2026 11:53:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना देवबंद पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना देवबंद पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम लखनौती निवासी वर्षा की दहेज के लिए प्रताड़ित कर गला घोंटकर हत्या किए जाने के संबंध में मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना देवबंद में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त कमल पुत्र सादीराम, नरेशना पत्नी सादीराम, विवेक पुत्र सादीराम और राधा पुत्री सादीराम निवासी ग्राम लखनौती, थाना देवबंद के खिलाफ धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्ता नरेशना पत्नी सादीराम को ग्राम लखनौती से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News