Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्कूल बस की टक्कर से हाईस्कूल छात्र की मौत, एक गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 26/02/2026 04:29:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 26/02/2026 04:29:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमानिया नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस के धक्के से हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमानिया नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस के धक्के से हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।मृतक छात्र माता- पिता का इकलौता पुत्र था। नगसर हाल्ट थाना के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि बेटाबर खुर्द निवासी पिता सुखदेव ने बताया कि संदीप कुशवाहा (15) हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दे रहा था। तीसरे दिन अंग्रेजी का पेपर था। दो दिन तो वह अपनी साइकिल से परीक्षा देने गया था, लेकिन सुबह दोस्त के साथ बाइक से निकला था। पुत्र पढ़ाई में बहुत होनहार था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बस की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों किशोर सड़क पर जा गिरे। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दोनों छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद बेटाबर खुर्द संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा छात्र चकमेदनी नंबर दो निवासी मान सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका सघन इलाज चल रहा है। संदीप कुशवाहा माता- पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद बहन अंजली, प्रतिमा और मां सोनी देवी के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निजी स्कूली बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।