Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: झूठी शिकायत के विरोध में पत्रकार संघ का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदे  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 19/06/2026 10:24:57 am Share:
  • मध्य प्रदे
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 19/06/2026 10:24:57 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ब्योहारी पत्रकार के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्यों ने 17 जून 2026 को रेस्ट हाउस ब्योहारी में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ब्योहारी पत्रकार के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत के विरोध में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्यों ने 17 जून 2026 को रेस्ट हाउस ब्योहारी में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी जियाउल हक को ज्ञापन सौंपा।

कांट-छांट कर वायरल किए जाने का आरोप 

पत्रकार निलेश सोनी का आरोप है कि ग्राम पंचायत साखी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें सूर्यभान यादव द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने तथा कथित रूप से धन की मांग किए जाने संबंधी शिकायत सरपंच द्वारा मौखिक रूप से की गई थी। मामले की वास्तविकता जानने के लिए निलेश सोनी ने सूर्यभान यादव से फोन पर संपर्क किया, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि बाद में बातचीत के एक हिस्से की रिकॉर्डिंग को काट-छांट कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया तथा थाना ब्योहारी में शिकायत प्रस्तुत की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि थाना ब्योहारी में प्रस्तुत शिकायत में पत्रकार रामराज गुप्ता का नाम भी अंकित किया गया है, जबकि उनका उक्त बातचीत से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। पत्रकार संघ का कहना है कि उपलब्ध रिकॉर्डिंग एवं तथ्यों की निष्पक्ष जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। संघ ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त आधार के नाम जोड़कर पत्रकारों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जानी चाहिए, जिससे सत्य सामने आ सके। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप असत्य पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक इकाई ब्योहारी के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।