-
☰
मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर पहुंचे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की करी कामना
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को पवित्र नगरी ओंकारेश्वर के दौरे पर पहुंचीं। हेलीपैड पर उनके उतरते ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को पवित्र नगरी ओंकारेश्वर के दौरे पर पहुंचीं। हेलीपैड पर उनके उतरते ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल, खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और मंत्री विजय शाह ने महामहिम राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने भी मुस्कुराकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से लेकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान महामहिम ने भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद राष्ट्रपति इंदौर के लिए रवाना हो गईं। फोटो - हेलीपैड पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते मांधाता विधायक नारायण पटेल , खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और मंत्री विजय शाह।
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
उत्तर प्रदेश: रायबरेली हाईवे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मार लाखों की लूट
उत्तर प्रदेश: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर 7 लाख के जेवरात लूटे
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड: पौड़ी पुलिस का मानवता संदेश, रक्तदान शिविर में 19 यूनिट रक्त संग्रह