Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मासूम की मौत के बाद पार्षदों ने उठाई जांच और सहायता देने की मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/05/2026 11:16:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/05/2026 11:16:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के खाताखेड़ी क्षेत्र में मासूम बालिका की कुत्ते के काटने पर हुई दुखद मौत पर पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने नगर आयुक्त शिपू गिरि से पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एंटी रेबीज़ इंजेक्शन की जांच की मांग की। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के खाताखेड़ी क्षेत्र में मासूम बालिका की कुत्ते के काटने पर हुई दुखद मौत पर पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने नगर आयुक्त शिपू गिरि से पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एंटी रेबीज़ इंजेक्शन की जांच की मांग की। जिससे दोबारा ऐसी दुखद घटना ना हो नगर आयुक्त शिपू गिरि ने एंटी रेबीज़ इंजेक्शन की जांच करवाने की मांग पर संज्ञान लेने की बात कही। महानगर सहारनपुर के खाताखेड़ी क्षेत्र में कुत्ते के काटने पर बालिका की दुखद मौत के बाद पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने नगर आयुक्त से बात कर मांग रखी कि नगर निगम स्वान नियंत्रण/एंटी रेबीज़ पर साल में करोड़ों रुपए खर्च करता है, जिस बालिका को कुत्ते ने काटा उस बालिका के परिजनों ने बताया कि सुबह के समय ही कुत्ते को एंटी रेबीज़ का टीका नगर निगम की टीम ने लगाया था, फिर बालिका की मृत्यु कैसे हो गई। इसकी जाँच जरूरी है क्योंकि ऐसी घटना दोबारा ना हो और कोई भी परिवार ऐसी दुखद घटना का शिकार ना हो, पार्षद दल ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार के लिए 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की भी मांग की इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद इज़हार मंसूरी, पार्षद महमूद हसन, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद आसिफ अंसारी, पार्षद गुलज़ेब खान, पार्षद ज़फ़र अंसारी, पार्षद डॉक्टर मंसूर, पार्षद मेनपाल, पार्षद एडवोकेट जावेद मौजूद रहे।