Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 13 साल के संघर्ष के बाद डॉ. नीलोत्पल सिंगोदिया बने जनरल सर्जन, शहर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 23/10/2026 05:24:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 23/10/2026 05:24:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक लगातार मेहनत, लगन और समर्पण से अपने लक्ष्य को हासिल करने वाले डॉ. नीलोत्पल सिंगोदिया ने जनरल सर्जन बनकर टोंक का नाम रोशन किया है। चिकित्सा क्षेत्र में करीब 13 वर्षों के सफर के बाद उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शहर के लोगों में खुशी का माहौल है। टोंक पहुंचने पर परिजनों और प्रबुद्धजनों ने उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक लगातार मेहनत, लगन और समर्पण से अपने लक्ष्य को हासिल करने वाले डॉ. नीलोत्पल सिंगोदिया ने जनरल सर्जन बनकर टोंक का नाम रोशन किया है। चिकित्सा क्षेत्र में करीब 13 वर्षों के सफर के बाद उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शहर के लोगों में खुशी का माहौल है। टोंक पहुंचने पर परिजनों और प्रबुद्धजनों ने उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आतिशबाजी कर भी खुशी जाहिर की गई।

डॉ. नीलोत्पल सिंगोदिया शिक्षाविद् एवं समाजसेवी कमलेश सिंगोदिया के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए उन्होंने चीन की चोंगकिंग यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और पहले ही प्रयास में एमसीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके बाद वर्ष 2022 में जयपुर स्थित एसडीएमएच से इंटर्नशिप पूरी की। चिकित्सा शिक्षा के अगले चरण में उन्होंने वर्ष 2023 से 2026 तक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित टीएमयू से जनरल सर्जरी में एमएस की डिग्री प्राप्त की। इस तरह वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने जनरल सर्जन बनने का अपना सपना पूरा किया।

पुत्र की सफलता पर पिता कमलेश सिंगोदिया ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि डॉ. नीलोत्पल अपने चिकित्सा ज्ञान का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए करेंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

स्वागत समारोह में शिक्षाविद् गोरधन हीरोनी, अजीत सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, रचित सिंगोदिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. नीलोत्पल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Featured News