-
☰
उत्तर प्रदेश: मतदान केंद्र पर सुबह से लगी रही स्नातक मतदाताओं की कतार, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत बीजपुर क्षेत्र में एमएलसी (खंड स्नातक) चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। भाग संख्या 259 में कुल 176 पंजीकृत मतदाताओं में से 125 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत बीजपुर क्षेत्र में एमएलसी (खंड स्नातक) चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। भाग संख्या 259 में कुल 176 पंजीकृत मतदाताओं में से 125 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां करीब 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 52 महिलाएं और 73 पुरुष शामिल रहे। मतदान केंद्र पर सुबह से ही स्नातक मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मतदान के दौरान दुद्धी के उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान और क्षेत्राधिकारी विनायक प्रभाकर साहनी ने केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ मतदान प्रक्रिया की स्थिति भी देखी। वहीं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और जिला पंचायत सदस्य जीत सिंह खरवार भी मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। बीजपुर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, किस राजनीतिक दल या प्रत्याशी को कितने वोट मिले, इसकी जानकारी मतगणना के बाद ही सामने आएगी।
उत्तर प्रदेश: इंद्रजीत सिंह ने परिवार के राजनीतिक सफर और क्षेत्रवासियों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एमएलसी चुनाव, शिक्षक सीट पर 75.48%, स्नातक सीट पर 50.46% हुए मतदान
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में 49 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’, शिक्षा में नई पहल की हुई शुरुआत
हरियाणा: करनाल पुलिस ने शहीद जवानों की स्मृति में चलाया पौधारोपण और स्वच्छता अभियान