-
☰
उत्तर प्रदेश: फर्जी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में 10 हजार की इनामी महिला समेत दो गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोन सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोन सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ज्ञातव्य है कि कस्बा कोन में अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान कथित फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-104/2026, धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित एवं ₹10,000 की पुरस्कार घोषित अभियुक्ता सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र तथा उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड) को थाना कोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 शिव प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, हे0का0 शिव कुमार यादव, म0रि0का0 स्वधा सिंह, म0रि0का0 सौम्या तिवारी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान