Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मुहर्रम को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 19/06/2026 10:27:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 19/06/2026 10:27:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा तथा एडीसीपी वैभव बांगर ने पुलिस टीम के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लकड़मंडी, जैतपुरा, दोषीपुरा और कजाकपुरा सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम जुलूस तय रूट पर ही निकाले जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।