Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राजकीय संप्रेक्षण ग्रह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अवसर पर योग शिविर का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 19/06/2026 10:42:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 19/06/2026 10:42:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज गुरुवार को  प्रभारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिवाकर द्विवेदी के निर्देशानुसार प्रदीप्ति सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की अध्यक्षता में राजकीय संप्रेक्षण गृह में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत  योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय संप्रेक्षण ग्रह के समस्त अधिकारी,कर्मचारी व विभिन्न विधि कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज गुरुवार को  प्रभारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिवाकर द्विवेदी के निर्देशानुसार प्रदीप्ति सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की अध्यक्षता में राजकीय संप्रेक्षण गृह में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत  योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय संप्रेक्षण ग्रह के समस्त अधिकारी,कर्मचारी व विभिन्न विधि कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही। प्रदीप्ति सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग के लाभ के बारे में बताया गया। योग सप्ताह के अवसर पर  योग प्रशिक्षक ने समस्त  अधिकारी , कर्मचारियों व छात्राओं  को योगाभ्यास कराया। योग गुरु द्वारा विभिन्न प्रकार के योगों से सभी लोगों को परिचय कराते हुए योगाभ्यास कराया गया तथा स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। रूबी मेराज, संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग, प्रयागराज द्वारा समस्त छात्राओं को संप्रेक्षण ग्रह के बारे में बताते हुए विधिक जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी प्रदीप्ति सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई।