-
☰
गुजरात: एसआई से इंस्पेक्टर बने हरिकृष्ण, एसपी निकिता खट्टर ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: फतेहाबाद पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान होती है।
विस्तार
गुजरात: फतेहाबाद पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान होती है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक पद से पदोन्नत होकर निरीक्षक बने हरिकृष्ण को *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी के लिए गर्व और सम्मान का क्षण होता है, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने निरीक्षक हरिकृष्ण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करें तथा पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। एसपी श्रीमती निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक पद की अपनी विशेष जिम्मेदारी होती है। अधिकारी अपनी कार्यशैली, व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा से जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति अधिकारी के अनुभव, कार्यकुशलता और सेवाभाव का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि निरीक्षक हरिकृष्ण भविष्य में भी पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। पदोन्नति के अवसर पर निरीक्षक हरिकृष्ण ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षक हरिकृष्ण को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।