Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बुढ़ाना विधानसभा में 27 सेक्टर कमेटियों का गठन, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 07/09/2026 01:17:19 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:17:19 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: बुढ़ाना 5 अगस्त 2026 को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

हरियाणा: बुढ़ाना 5 अगस्त 2026 को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र को संगठनात्मक दृष्टि से 27 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर की कमेटी तैयार की गई। समीक्षा के दौरान सभी 27 सेक्टर कमेटियों को पेश किया गया और पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। बैठक में जिला प्रभारी संतलाल सागर, किसान मोर्चा जिला संयोजक धीर सिंह प्रधान, मुस्लिम जिला संयोजक मीर हसन, कश्यप भाईचारा जिला संयोजक सोनू कश्यप, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कंसल, भीम आर्मी जिला महामंत्री नसीम अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष सलीम चौधरी सहित विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी और विभिन्न सेक्टरों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों और सेक्टर अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां देते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, मुस्लिम एवं कश्यप समाज के जिला संयोजकों की ओर से अपने-अपने विधानसभा संयोजकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। संगठनात्मक फेरबदल के तहत देवेंद्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद से मुक्त किया गया। उनकी जगह एडवोकेट यूनूस चौधरी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रिजवान अब्बासी को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

बैठक में संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


Featured News