-
☰
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वार्ड समिति सदस्यों से जनता-सरकार के बीच मजबूत सेतु बनने का किया आह्वान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड समिति सदस्यों एवं नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्हें जनता और सरकार के बीच सशक्त सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विस्तार
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड समिति सदस्यों एवं नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्हें जनता और सरकार के बीच सशक्त सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्थानीय नगर परिषद के नए कार्यालय भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी लक्षित सरीन ने की। कार्यक्रम में नगर पार्षदों, वार्ड समिति सदस्यों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर कूड़ा-करकट से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। कूड़ा डालने के लिए चिन्हित स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए ताकि समय पर कचरे का उठान सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी वार्ड प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि वन एवं बागवानी विभाग से पौधे प्राप्त कर अधिक से अधिक रोपण किया जाए। कार्यक्रम में एडीसी लक्षित सरीन ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, नगर परिषद प्रधान प्रवीण इलाहाबादी, नगर परिषद उप प्रधान अनिल बंसल, नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान वार्ड समितियां के सदस्य नगर पार्षद तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पौधारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि वार्ड समिति सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए हर समस्या के समाधान के लिए आगे आएं और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि 1 मई से आगामी दो सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में नगर पार्षदों एवं वार्ड समिति सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
गुजरात: थराद मामलतदार कार्यालय में नामांकन सत्यापन के दौरान हंगामा, पुलिस–कांग्रेस में तनाव
गुजरात: थराद–ढीमा हाईवे पर सड़क निर्माण से जाम, वाहन चालकों को भारी परेशानी
मध्य प्रदेश: शहडोल में IFWJ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व कई अहम फैसले लिए गए
गुजरात: मुंद्रा वार्ड-5 में BJP उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन