Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: एसडीएम ने जल आपूर्ति सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 06/04/2026 04:05:30 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 06/04/2026 04:05:30 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा:हांसी, डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय स्थित हॉल में सोमवार को एसडीएम राजेश खोथ व सीटीएम हिमांशु चौहान की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी, डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय स्थित हॉल में सोमवार को एसडीएम राजेश खोथ व सीटीएम हिमांशु चौहान की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम ने लोगों की शिकायतों को गौर से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।एसडीएम राजेश खोथ ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए तथा कहीं पर भी पाइपलाइन में लीकेज नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है, इसलिए हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए।

 

एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में जलघरों, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइनों तथा अन्य संबंधित संसाधनों की नियमित जांच की जाए और जहां कहीं भी लीकेज या तकनीकी खामी हो, उसे तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है और इसकी बर्बादी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने पोस्ट ऑफिस रोड से अनाज मंडी रोड तक पेयजल पाइपलाइन में आई लीकेज को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।समाधान शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पीपीपी में आय कम करवाने से संबंधित अनेक आवेदन भी प्राप्त हुए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र आवेदकों की जांच कर उन्हें शीघ्र पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।समाधान शिविर में नगराधीश हिमांशु चौहान ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का समाधान कर बुधवार को  सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि समीक्षा के दौरान  दोबारा उनकी गणना न की जा सके।इस अवसर पर सीटीएम हिमांशु चौहान, तहसीलदार अनिल कुमार विढान, बीडीपीओ अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।