Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: पांच महीने से रोजगार की मांग, विस्थापित युवाओं ने प्रशासन को सौंपा मांग-पत्र

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Md Samir , Date: 01/08/2026 11:24:03 am Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Md Samir ,
  • Date:
  • 01/08/2026 11:24:03 am
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: केरेडारी प्रखंड के पचड़ा गाँव के जमुनियाटांड़ के विस्थापित एवं बेरोजगार युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता मोहम्मद समसाद अंसारी के नेतृत्व में उपायुक्त, केरेडारी थाना प्रभारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा।

विस्तार

झारखण्ड: केरेडारी प्रखंड के पचड़ा गाँव के जमुनियाटांड़ के विस्थापित एवं बेरोजगार युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता मोहम्मद समसाद अंसारी के नेतृत्व में उपायुक्त, केरेडारी थाना प्रभारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र के माध्यम से युवाओं ने बताया कि सीसीएल की चंद्रगुप्त कोयला परियोजना से जुड़ी सुश्री इंफ्रा कंपनी के लिए उनकी उपजाऊ भूमि और आवासीय परिसरों का अधिग्रहण किया गया था। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों के योग्य युवाओं को अब तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है।

युवाओं का कहना है कि वे पिछले पाँच महीनों से रोजगार की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।युवाओं ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए प्रभावित परिवारों के सदस्यों को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी प्रभावित युवा 6 अगस्त से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

युवाओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत न्याय तथा रोजगार की मांग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन, सुश्री इंफ्रा कंपनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।