Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: महानंदा कटाव पर विधायक का निरीक्षण, जल्द राहत का दिया भरोसा
 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 01/08/2026 03:50:41 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 01/08/2026 03:50:41 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या-15, मायामारी में महानंदा नदी के बढ़ते कटाव का निरीक्षण मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने किया।

विस्तार

बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या-15, मायामारी में महानंदा नदी के बढ़ते कटाव का निरीक्षण मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि महानंदा नदी के लगातार कटाव से खेती योग्य भूमि और रिहायशी इलाके खतरे में हैं। हर वर्ष नदी की तेज धारा कई परिवारों के घर और खेतों को अपनी चपेट में ले रही है। इससे लोगों के सामने विस्थापन का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने कटावरोधी कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मोहम्मद आलम के घर के समीप पश्चिम बंगाल की सीमा से गोविंदपुर तक कटावरोधी कार्य बहुत जल्द शुरू कराया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। विधायक के इस आश्वासन से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। लोगों ने विश्वास जताया कि कटावरोधी कार्य शुरू होने के बाद उनके घर, खेत और भविष्य सुरक्षित रहेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ वार्ड पार्षद मोहम्मद मोहसिन, आदित्य सिंह उर्फ छोटू, आरिफ हुसैन, शहाबुद्दीन, निरंजन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कटावरोधी कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग दोहराई।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News