-
☰
झारखण्ड: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की पहल, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: केरेडारी हजारीबाग जेएलकेएम के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फिरदौस अंसारी ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से एक विशेष खेल प्रोत्साहन अभियान की शुरुआत की है।
विस्तार
झारखण्ड: केरेडारी हजारीबाग जेएलकेएम के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फिरदौस अंसारी ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से एक विशेष खेल प्रोत्साहन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत केरेडारी प्रखंड के पाण्डु गाँव से की गई है। अभियान के अंतर्गत स्थानीय खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट बैट, गेंद और विकेट का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को सही दिशा दे सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। फिरदौस अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में कई खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान हजारीबाग जिले के सभी छोटे-बड़े गाँवों तक पहुँचाया जाएगा। इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होंगे।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद