-
☰
उत्तर प्रदेश: अवैध रूप से बदला गया ई-ऑटो पकड़ा गया, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सीतापुर सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सीट वाले इलेक्ट्रिक ऑटो को अवैध रूप से 12 सीटर में परिवर्तित करने के मामले में ₹1.07 लाख का चालान किया और वाहन को सीज कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सीट वाले इलेक्ट्रिक ऑटो को अवैध रूप से 12 सीटर में परिवर्तित करने के मामले में ₹1.07 लाख का चालान किया और वाहन को सीज कर दिया। यह कार्रवाई सीतापुर बस अड्डे पर यात्रीकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संबंधित ई-ऑटो मूल रूप से चार यात्रियों की क्षमता वाला वाहन था, लेकिन उसमें अवैध रूप से बदलाव कर 12 लोगों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई थी। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि वाहन डेमो वाहन था और उसका अभी तक परिवहन विभाग में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी नहीं कराया गया था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1.07 लाख का चालान किया और वाहन को सीज कर दिया। बाद में वाहन डीलर द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने तथा निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद वाहन को परिवहन कार्यालय से मुक्त कराया गया। यात्रीकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने कहा कि वाहनों में क्षमता से अधिक सीटें लगाना या तकनीकी रूप से अवैध संशोधन करना सड़क सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे बदलाव से वाहन का संतुलन, ब्रेकिंग क्षमता और नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद