-
☰
उत्तर प्रदेश: ‘प्रोजेक्ट पहचान’ की पहल, 0 से 6 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की होगी समय पर पहचान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग एवं विकासात्मक विलंब से प्रभावित बच्चों को समय रहते चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से महराजगंज जिले में विशेष पहल शुरू की गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग एवं विकासात्मक विलंब से प्रभावित बच्चों को समय रहते चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से महराजगंज जिले में विशेष पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में विकासखंड मिठौरा के सभागार में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के तहत 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की शीघ्र पहचान और आवश्यक हस्तक्षेप को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी विषय पर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट पहचान’ का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में दिव्यांगता और विकासात्मक विलंब के लक्षणों की समय पर पहचान करना है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द आवश्यक चिकित्सा, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर पहचान होने से बच्चों के बेहतर उपचार, विकास और शिक्षा के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी का विशेष विजन है कि इस परियोजना के माध्यम से दिव्यांग एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं इस परियोजना की नियमित निगरानी कर रहे हैं, जिससे योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और परिवारों को जागरूक करने के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं की पहचान की जाएगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाना भी है। ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के माध्यम से महराजगंज जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए एक मजबूत सहायता प्रणाली विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
गुजरात: लगातार बारिश से शिनोर में जलभराव, कई सड़कों पर यातायात बंद
गुजरात: हाईटेंशन पोल विवाद पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार से संशोधन की मांग
हरियाणा: ग्रामीण महिलाओं को डेयरी के लिए मिलेगी पंचायत की जमीन, हरियाणा सरकार की नई पहल
उत्तर प्रदेश: डीएम-एसपी ने सड़क हादसे के घायल को पहुंचाया अस्पताल, पेश की इंसानियत की मिसाल
उत्तर प्रदेश: हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली , कई हथियार बरामद