Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का आरोपी हुआ गिरफ्तार, 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन हुआ बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 01/08/2026 03:02:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 01/08/2026 03:02:09 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा एसटीएफ को SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने मामले में फरार चल रहे आरोपी लोकेश को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मॉडिफाइड TFT स्क्रीन तैयार कर उन्हें विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने की बात कबूल की है।

एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन, 45 VGA कार्ड, 20 HDMI कार्ड और रास्पबेरी पाई डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, इन मॉडिफाइड स्क्रीन और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने के लिए किया जाता था। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की आगे की जांच जारी है।