-
☰
बिहार: कटाव प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा कटावरोधी कार्य
- Photo by :
विस्तार
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित मायामारी में महानंदा नदी के बढ़ते कटाव का मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि महानंदा नदी के लगातार कटाव के कारण खेती योग्य जमीन और रिहायशी इलाके खतरे में हैं। हर वर्ष नदी की तेज धारा से कई परिवारों के घर और खेत प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों के सामने विस्थापन का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मोहम्मद आलम के घर के समीप पश्चिम बंगाल सीमा से गोविंदपुर तक कटावरोधी कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है और संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया तेज की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। लोगों ने कहा कि कटावरोधी कार्य शुरू होने से उनके घर, खेत और भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। इस दौरान वार्ड पार्षद मोहम्मद मोहसिन, आदित्य सिंह उर्फ छोटू, आरिफ हुसैन, शहाबुद्दीन, निरंजन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद