-
☰
मध्य प्रदेश: आदित्य नारायण तिवारी ने संभाला एसडीएम पद, आकाश अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर श्री आदित्य नारायण तिवारी को किरनापुर एसडीएम का प्रभार सौंपा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर श्री आदित्य नारायण तिवारी को किरनापुर एसडीएम का प्रभार सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर श्री तिवारी ने 21 अप्रैल को किरनापुर एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया। किरनापुर में एसडीएम का कार्यभार संभाल रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री आकाश अग्रवाल के 02 माह के प्रशिक्षण पर जाने के कारण डिप्टी कलेक्टर श्री तिवारी को किरनापुर एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। 22 अप्रैल 2026 को रेस्ट हाउस किरनापुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व एसडीएम आकाश अग्रवाल का विदाई एवं नवागत एसडीएम आदित्य नारायण तिवारी का स्वागत समारोह संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्री आकाश अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवागत एसडीएम श्री तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा, जहां एक ओर विदाई की भावुकता थी, वहीं दूसरी ओर नए नेतृत्व के प्रति उत्साह भी देखने को मिला।
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख
राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश