Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 24/04/2026 04:35:30 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 24/04/2026 04:35:30 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) बालाघाट द्वारा 23 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत किरनापुर कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों के लिए जल गुणवत्ता परीक्षण का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) बालाघाट द्वारा 23 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत किरनापुर कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों के लिए जल गुणवत्ता परीक्षण का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों ने भाग लेकर फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से जल जांच की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में बीपीओ वेनेश्वर बिसेन एवं पीसीओ पी एस सैयाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड लांजी के ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश शिवनकर, उपखंड किरनापुर की ब्लॉक समन्वयक श्रुति डहाटे तथा खंड बालाघाट से शीतल मिश्रा द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों की रोकथाम और जल गुणवत्ता की निगरानी को मजबूत करना रहा। अधिकारियों ने बताया कि FTK किट के उपयोग से अब मौके पर ही पानी की शुद्धता की जांच संभव है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को FTK किट के उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसमें फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन एवं पीएच जैसे मानकों की जांच करना सिखाया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पेयजल स्रोत की वर्ष में कम से कम दो बार रासायनिक एवं जीवाणु परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। सचिवों को बताया गया कि वे अपने ग्राम की जल एवं स्वच्छता समिति के साथ मिलकर जल स्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित करेंगे, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर बीपीओ श्री बिसेन ने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों, आंगनबाड़ियों एवं सार्वजनिक जल स्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री पवन पराडकर ने बताया कि FTK किट एक सरल और प्रभावी माध्यम है, जिससे गांव स्तर पर ही पानी की गुणवत्ता का तुरंत पता लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में अनुसूया कुथे एवं कृष्णकांत सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान कुछ पंचायत सचिवों ने मौके पर ही जल परीक्षण कर अपनी समझ का प्रदर्शन भी किया।