Contact for Advertisement 9919916171


पंजाब: आदिवासी गुरु ज्ञान नाथ पूर्ण संघर्ष दल भारत की आपात बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

पंजाब  Published by: Anil , Date: 04/08/2026 11:50:23 am Share:
  • पंजाब
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 04/08/2026 11:50:23 am
Share:

संक्षेप

पंजाब: मोगा पंजाब भगवान वाल्मीकि तीर्थ ज्ञान आश्रम के गद्दीनशीन संत सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज के आशीर्वाद से गांव नवां चंद, तहसील बाघापुराना, जिला मोगा में आदिवासी गुरु ज्ञान नाथ पूर्ण संघर्ष दल भारत (रजि.) की महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

पंजाब: मोगा पंजाब भगवान वाल्मीकि तीर्थ ज्ञान आश्रम के गद्दीनशीन संत सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज के आशीर्वाद से गांव नवां चंद, तहसील बाघापुराना, जिला मोगा में आदिवासी गुरु ज्ञान नाथ पूर्ण संघर्ष दल भारत (रजि.) की महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. भूपिंदर सिंह सिद्धू ने की। बैठक में दलित समाज से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज हित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे।

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में सूबेदार जगमोहन सिंह (चेयरमैन, मालवा जोन), कुलविंदर सिंह भुट्टीवाला (महासचिव, मालवा जोन), सवाज अली मलेरकोटला (चेयरमैन, बी.सी. विंग मालवा जोन), मनजीत सिंह सिद्धू (जिला प्रचारक मोगा), बलजीत सिंह विजय (प्रधान युवा मोर्चा मोगा), सतनाम सिंह (जिला प्रचारक मोगा), बाबा शिंदर नाथ (प्रचार सचिव मोगा), विक्की बावा मलेरकोटला, फिरोज खान, सतपाल सिंह नवां चंद, बूटा सिंह मंगेवाला और डॉ. गुरमेल सिंह तलवंडी भाई सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. भूपिंदर सिंह सिद्धू ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


Featured News