Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए के.के. गुप्ता ने ली समीक्षा बैठक

- Photo by : social media

राजस्थान:  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 17/04/2026 01:56:57 pm Share:
  • राजस्थान:
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 17/04/2026 01:56:57 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता द्वारा फलौदी नगरपरिषद सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों के साथ स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के संबंध में बैठक ली गई।  स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

विस्तार

राजस्थान: स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता द्वारा फलौदी नगरपरिषद सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों के साथ स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के संबंध में बैठक ली गई।  स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बठक में निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील रहें तथा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तकनीकी माध्यमों से की जाएं, जिसमें कार्यस्थलों के फोटो अपडेटेशन, जियो-टैगिंग एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में मेरे नंबर के साथ अन्य अधिकारियों के नंबर भी सम्मिलित रहेंगे।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिए गए कि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए तथा एक कचरा संग्रहण वाहन द्वारा अधिकतम 400 घरों से ही कचरा संग्रहण किया जाए। साथ ही कचरा संग्रहण के दौरान गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाजारों एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में विशेष रूप से रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू की जाए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री एवं उपकरण नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, तालाबों, श्मशान घाटों, खाली भूखंडों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर कचरा एकत्रित न होने देने तथा वहां नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
 


Featured News