Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 26/02/2026 05:39:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 26/02/2026 05:39:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आवेदक सतेन्द्र कुमार सिंह निवासी मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 05.01.2026 को थाना कछवां की साइबर सेल में सूचना दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आवेदक सतेन्द्र कुमार सिंह निवासी मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 05.01.2026 को थाना कछवां की साइबर सेल में सूचना दी गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा BigBasket के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर आवेदक के खाते से कुल ₹ 14,817/- की साइबर ठगी की गयी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101260003408 पंजीकृत कराते हुए जांच प्रारंभ की गई। “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां की साइबर सेल टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जांच के दौरान साइबर ठगी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 14,817/- को सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई । धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया 
निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां, मीरजापुर।