-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 261 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक वृहद मेगा कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज महुवरिया में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक वृहद मेगा कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज महुवरिया में किया गया। कार्यक्रम में जनपद मीरजापुर के समस्त विकास खण्डों एवं नगर निकायों से कुल 261 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया। इनमें— अनुसूचित जाति के 163 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 93 जोड़े, अल्पसंख्यक वर्ग के 05 जोड़े, शुभ अवसर पर मा० विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा० विधायक छानबे रिंकी कोल, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, मा० अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रत्येक वर-वधू को उपहार स्वरूप सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से असमर्थ माता-पिता अपनी पुत्रियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न करा पा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के ₹14,817 पीड़ित को लौटाए गए
उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप, अमरजीत यादव का हमला
उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: कटिहार की छात्रा ने राज्यस्तरीय PBL मेले में बढ़ाया जिले का मान