Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 26/02/2026 05:26:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 26/02/2026 05:26:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना कोतवाली कटरा थाना, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 21.02.2026 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना कोतवाली कटरा थाना, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 21.02.2026 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कटरा पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा महिला संबंधी अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली कटरा को निर्देशित किया गया।


उक्त निर्देश के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी मंडी समिति, मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मोनू गोड़ पुत्र जटाशंकर निवासी मुल्हवां, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1), 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।