Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 07/09/2026 02:46:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 07/09/2026 02:46:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी की टुकड़ियां तैनात की गईं। वहीं, सहारनपुर पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, क्षेत्र में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर विश्वास न करें। अधिकारियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई कार्रवाई के दौरान कानून के तहत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।