-
☰
उत्तर प्रदेश: डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस सुविधाएं सुधारने करने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने, पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने तथा परिसर में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बैठने के लिए शेड निर्माण और कुर्सियों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। उन्होंने संवेदनशीलता पर जोर देते हुए कहा कि यहां आने वाले लोग पहले से ही दुखद और कठिन परिस्थितियों में होते हैं, इसलिए उनके लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि छाया, पेयजल, बैठने की सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराई जाएं। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के दौरान भी इन सुविधाओं का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस में शवों के सुरक्षित संरक्षण के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: महेश कुमार ने राजस्थान बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता
हरियाणा: नशा मुक्ति जागरूकता टीम अधिकारियों से मुलाकात कर जींद के लिए हुई रवाना
हरियाणा: एसडीएम ने जल आपूर्ति सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
हरियाणा: सांसी समाज की महापंचायत, फिजूलखर्ची व कुरीतियों पर लिए सख्त फैसले
मध्य प्रदेश: ट्रक के अंदर फांसी पर लटकता मिला चालक का शव, यूपी नंबर का बताया जा रहा ट्रक