-
☰
उत्तर प्रदेश: नशामुक्ति महाअभियान की हुई शुरुआत, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऑनलाइन शुभारंभ किए गए 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, रामपुर मनिहारान में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऑनलाइन शुभारंभ किए गए 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, रामपुर मनिहारान में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा। इसी के अंतर्गत रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र पर अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में सहारनपुर सेवाकेंद्र की संचालिका आदरणीय बीके रानी दीदी जी,रामपुर मनिहारान सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका आदरणीय बीके संतोष दीदी जी, बीके नैंसी बहन जी, बीके सौरभ भाई जी, गंगोह सेवाकेंद्र से पूनम बहन जी तथा मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक रामपुर मनिहारान प्रमुख प्रतिनिधि श्री विजयपाल सिंह जी सहित अनेक भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आदरणीय बीके रानी दीदी जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और आध्यात्मिक उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है। यदि युवा वर्ग अपने जीवन में आत्मसम्मान, राजयोग और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाए, तो वह स्वयं भी दुर्वयस्नों से मुक्त रहेगा और समाज के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उन्होंने सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
आदरणीय बीके संतोष दीदी जी ने कहा कि जीवन परमात्मा की अमूल्य देन है। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के भीतर आत्मबल और विवेक जागृत करता है, जिससे वह किसी भी प्रकार के नशे और बुरी आदत पर सहज विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी को स्वयं नशामुक्त रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। बीके नैंसी बहन जी ने कहा कि आज का युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपने समय, ऊर्जा और प्रतिभा का सदुपयोग करें, तो भारत का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनेगा।
बीके सौरभ भाई जी ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। आध्यात्मिक जागरूकता, श्रेष्ठ संगति और दृढ़ संकल्प ही नशे से मुक्ति का सच्चा मार्ग हैं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री विजयपाल सिंह जी ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाया जा रहा यह महाअभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल है। गंगोह सेवाकेंद्र से पधारी पूनम बहन जी ने कहा कि नशामुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं परिवर्तन का संकल्प ले, तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः ही नशामुक्त एवं संस्कारवान बन जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों, युवाओं एवं अतिथियों ने 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देने की प्रतिज्ञा ली। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।